इंदौर: नगर निगम ने शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विभिन्न झोन और वार्ड क्षेत्रों में आज सख्त चालानी कार्रवाई की गई. गंदगी फैलाने पर बस संचालक व अस्पताल पर स्पॉट फाइन किया। झोन क्रमांक 18, वार्ड क्रमांक 51 के अंतर्गत मुसाखेड़ी सर्विस रोड स्थित मेडिस्ट हॉस्पिटल द्वारा कचरा व गंदगी फैलाने पर रुपये 20,000 का स्पॉट फाइन वसूला गया.
जबकि झोन क्रमांक 20, वार्ड क्रमांक 08 तथा झोन क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 60 में अमानक प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय एवं संग्रहण के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान झुलेलाल पैकेजिंग पर रुपये 50,000 तथा आनंद ट्रेडर्स पर रुपये 5,000 का स्पॉट फाइन लगाया गया एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई.
