महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत आयशानगर में एक महिला ने फांसी लगा ली। परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसे डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि श्रीमति हिना शाह 25 वर्ष निवासी आयशानगर मस्जिद के आगे खजरी खिरिया बावपास अधारताल को मॉ हमीदा द्वारा फांसी लगाने से उपचार के लिए लाई गयी थी दौरान उपचार के डाक्टर ने चैक कर श्रीमति हिना शाह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Next Post

निर्माणाधीन अस्पताल का मचान गिरा, कई मकानों में नुकसान

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल का लोहे का मचान गिरने से आसपास के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा. घटना में कई घरों की छत और टीन शेड टूट गए. थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि गौहर कंपाउंड में रहने वाले 29 वर्षीय मोहित गौहर की शिकायत पर […]

You May Like