नगर निगम से लोखंडे पुल तक विकसित होगा रिवर फ्रंट

इंदौर: शहर की पहचान कान्ह नदी को नया स्वरूप देने के लिए नगर निगम तेजी से विकास कार्य कर रहा है. कृष्णपुरा पुल से लोखंडे पुल तक 1200 मीटर क्षेत्र में रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है. उक्त विकास कार्यों का आज महापौर ने निगम मुख्यालय के सामने मौका मुआयना किया.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया को बताया कि नगर निगम ने 1200 मीटर के इस हिस्से को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था.

उक्त योजना का कार्य तेजी से चल रहा है. रिवर फ्रंट के विकास योजना में नगर निगम से लेकर लोखंडे पुल के आगे तक दोनों ओर रिटेनिंग वॉल और वॉल पिचिंग का कार्य किया जा रहा है. साथ ही नदी में मिलने वाले सीवरेज ग्रे वॉटर को अलग करने तथा उपचारित (ट्रीटेड) जल को नदी में छोड़ने की व्यवस्था बनाई जा रही है.

गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें
महापौर भार्गव ने मानसून को लेकर अधिकारियों से कहा कि रिटेनिंग वॉल और पिचिंग कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. बारिश के दौरान किसी प्रकार की क्षति या व्यवधान नहीं हो. विकास कार्य अवलोकन में जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ,एमआईसी राजेश उदावत सहित नगर निगम के विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

पंप कर्मी के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग

Sat Jun 13 , 2026
सीहोर। नगर के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी के साथ हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हमले में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार […]

You May Like