पंप कर्मी के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग

सीहोर। नगर के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी के साथ हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हमले में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की.

जानकारी के अनुसार नगर के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने को लेकर कुछ लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच विवाद हो गया था. आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

घटना के विरोध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कहा कि पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडि़त कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग की.

 

Next Post

चार दुपहिया वाहनों के साथ सागौन जब्त

Sat Jun 13 , 2026
आष्टा। वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से सागवान की लकडिय़ां परिवहन करने की सूचना प्राप्त हुई. जिसे टीम द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की. इस दौरान रामपुरा साइड से कन्नौद मार्ग पर चार दोपहिया वाहन आते दिखाई दिए […]

You May Like