हाईकोर्ट जज ने विधायक के कॉल के बाद खुद को केस से अलग किया

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अवैध खनन मामले से जुड़ी सुनवाई के दौरान न्यायपालिका की निष्पक्षता का एक उदाहरण सामने आया है। जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुलासा किया कि एक भाजपा विधायक ने उनसे पेंडिंग केस पर संपर्क साधने की कोशिश की थी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने तुरंत इस मामले से खुद को अलग कर लिया और केस को अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

यह केस अवैध खनन के आरोपों पर कार्रवाई की मांग से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) पर समयबद्ध जांच न करने का आरोप लगाया था। वहीं विधायक संजय पाठक ने भी अदालत में अपनी बात रखने की अनुमति चाही थी, हालांकि वे इस रिट में पक्षकार नहीं थे।

जस्टिस मिश्रा का यह कदम न्यायपालिका की स्वतंत्रता और जनता के भरोसे को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Next Post

निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहे शिक्षकों को किया जा रहा निलंबित 

Tue Sep 2 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे नवीन शैक्षणिक सत्र से शासकीय स्कूलो का निरीक्षण जारी है। निरीक्षण के अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओ पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। शास.प्रा.शाला रामपुर वि.ख. बीना के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्राथमिक शिक्षक सुदर्शन राय, राधा राय एवं प्राथमिक शिक्षक […]

You May Like