अरदला हादसा: ट्रैक्टर चालक दीपक गिरफ्तार, हादसे की जिम्मेदारी स्वीकारी

खंडवा। पंधाना क्षेत्र के अरदला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने लंबी जांच के बाद ट्रैक्टर चालक दीपक पिता सखाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दीपक ने कहा कि वह खराब रास्ते और कीचड़ में आगे बढ़ रहा था,क्योंकि ट्रैक्टर पर बैठे लोग उसे मजबूर कर रहे थे। इसी दौरान वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और पानी में गिरने से हादसा हो गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चालक को न्यायालय में पेश किया। जांच अधिकारी का कहना है कि दीपक पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हादसे के सभी पहलू सामने आएं और भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

Next Post

पाकिस्तान के लिए रूस के बदलते रुख पर जवाब दे मोदी सरकार : कांग्रेस

Sat Oct 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि रूस भारत का सबसे भरोसेमंद मित्र रहा है लेकिन इधर उसकी नीति में बदलाव आया है और उसने भारत से मित्रता को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान को उसके चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के वास्ते उन्नत आरडी-93 एमए इंजन की […]

You May Like