विजयपुर में खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई

श्योपुर। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने विजयपुर क्षेत्र में मिलावटखोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। फूड सेफ्टी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में डेयरियों और मिष्ठान भंडारों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। कार्यवाही के दौरान श्याम डेयरी से घी और मिल्क क्रीम, गोयल मिष्ठान भंडार से मावा और पनीर, गोयल दूध डेयरी से क्रीम व घी तथा दीपू दूध डेयरी से क्रीम व घी के सैंपल एकत्रित किए। सभी सैंपल जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया। उपभोक्ताओं में उम्मीद बनी है कि प्रशासन अब मिलावटखोरों पर लगाम लगाएगा और बाजार में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी।

Next Post

थाना क्षेत्रों के बीच फंसी FIR : हाइवे पर कंजरों ने कंटेनर से 17 एलईडी चोरी कीं

Thu Oct 16 , 2025
सीहोर। भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर एक बार फिर कंजर गैंग सक्रिय हो गया है. बुधवार तड़के कुबेरेश्वर धाम के पास इंदौर से भोपाल जा रहे कंटेनर का ताला तोड़कर बदमाश 17 एलईडी टीवी चोरी कर ले गए. पीड़ित चालक नीतिन साहू रिपोर्ट दर्ज कराने मंडी थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने […]

You May Like