गिल फिट, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

कार्डिफ, 16 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हमें उम्मीद है कि इस सतह से हमें सीम मूवमेंट मिलेगा। बल्लेबाज़ी में सुधार करने की आवश्यकता है। इंग्लैंड में दो बदलाव है।गस एटकिंसन और साक़िब महमूद एकादश में शामिल हैं, जॉश टंग और लियाम डॉसन बाहर हैं।”

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ”हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। मैं फ़िट हूं, पिछला गेम हमारे लिए परफ़ेक्ट गेम था इसलिए हम इस मैच में भी वही प्रदर्शन दोहराने का प्रयास करेंगे। जिस तरह से बाद में हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने वापसी की वो बेहतरीन था। हमारे एकादश में एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं इसलिए उनकी जगह पर इशान किशन आए हैं।”
टीमें :

भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 इशान किशन (विकेटकीपर), 5 श्रेयस अय्यर, 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 गुरनूर बराड़, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा इंग्लैंड: 1 बेन डकेट, 2 जेकब बेथेल, 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक (कप्तान), 5 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 गस एटकिंसन, 9 जोफ़्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 साक़िब महमूद

.....

Next Post

धोनी सीएसके के अगले कोच के लिए सबसे सही विकल्प :अश्विन

Thu Jul 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने स्टीवन फ़्लेमिंग के चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 18 साल का साथ समाप्त होने को अदभुत बताया है, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अब सही समय आ गया था कि सीएसके दूसरे रास्ते पर जाए। […]

You May Like