इंदौर: नलिया बाखल क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने आईपीएल सट्टे में करीब साढ़े चार लाख रुपये हारने और कर्ज के दबाव में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सट्टे में नुकसान और तनाव का जिक्र है.
पुलिस के अनुसार मृतक अमन मालाकर निजी कंपनी में काम करता था. उसने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तलाशी में मिले सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि वह आईपीएल सट्टे में भारी रकम हार चुका था और कर्ज व दबाव के कारण यह कदम उठा रहा है. मृतक परिवार का इकलौता बेटा था, उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
