SAITS में जुटे 1975 बैच के पूर्व छात्र

विदिशा। सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान में 1975 वैच के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्रों का अलुमनाई मौट अत्यंत गर्मजोशी और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. वर्षों बाद संस्थान लौटे वरिष्ठ पूर्व छात्रों का स्वागत किया गया.

स्मार्ट क्लासरूम में निदेशक डॉ. वायके जैन ने सभी पूर्व छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया स्वागत संबोधन में निदेशक डॉ. जैन ने एसएटीआई को शैक्षणिक प्रगति, तकनीकी ज्ञान और नई पीढ़ी के लिए उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके पूर्व छात्र हैं, जिनकी उपलब्धियाँ और अनुभव सदैव प्रेरणा का स्रोत हैं. इस अवसर पर

महाराजा जीवाजीराव एज्युकेशन सोसायटी के सचिव डॉ. लक्ष्मीकांत मरखेडकर संदेश भेजकर सभी पूर्व छात्रों का अभिनंदन एवं आयोजकों को बधाई प्रेषित की है.

अनुभव-साझा सत्र में 1975 बैच के वरिष्ठ पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा अत्यंत अनुशासित और गहन हुआ करती

थी. इसी दौरान पूर्व छात्र अजय कुमार ने भावुक होकर कहा कि इस कॉलेज ने हमें मिट्टी से सोना बना दिया, आज हम जो कुछ भी हैं, उसकी नींव यहीं पड़ी श्री. अनुभव-वाचन के पश्चात सभी ने अपने दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा. इसके बाद पूर्व छात्र संस्थान की प्रयोगशालाओं के भ्रमण पर निकले, जहाँ उन्होंने नई कंप्यूटर लैब्स, आधुनिक

उपकरणों और डिजिटल सुविधाओं को देखकर प्रसनता व्यक्त की. एक वरिष्ठ पूर्व छात्र ने निरीक्षण के दौरान कहा कि आज की अत्याधुनिक लैब्स को देखकर यह महसूस होता है कि एसएटीआई तकनीकी प्रगति के साथ कदम से कदम मिला रहा है. बीवी नातू कम्प्यूटर सेंटर की सुव्यवस्थित व्यवस्था देखकर वरिष्ठ पूर्व छात्र काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि संस्थान का यह रूप देखकर गर्व की अनुभूति होती है. लगभग 70 वर्ष आयु के ये पूर्व छात्र अपने पुराने दिनों की तरह पूरे परिसर में पैदल घूमते रहे. खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस हॉल और वर्कशॉप क्षेत्र को देखते हुए उन्होंने हँसी और भावनाओं के साथ अपने बीते दिनों की यादें साझा की. होस्टल और मेस का निरीक्षण करते समय उन्होंने साफ-सफाई और रखरखाव की प्रगति की सराहना की. अपने

पुराने कमरों में जाते ही कई पूर्व छात्र भावुक हो उठे और एक ने धीमे स्वर में कहा कि यही वह कमरा था जहाँ हमारी जिंदगी की दिशा तय हुई थी. कॉलेज के नए इंफ्रास्ट्रक्टर निर्माण कार्यों को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि ये भी अपनी क्षमता के अनुसार संस्थान के विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे. पूरे कार्यक्रम का समन्वय पूर्व छात्र और दुबई में उद्योगपति दीपक माथुर ने किया. इस अलुमनाई मीट में अनेक शहरों से पूर्व छात्रों ने भाग लिया. सभी ने इस मिलन को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि एसएटीआई ने उन्हें जीवन की दिशा देने के साथ-साथ ऐसी यादें दी हैं जो सदैव हृदय में जीवित रहेंगी. इस अवसर पर पूर्व छात्र एमएन पारीख ने एक सम्मानजनक राशि संस्था की प्रगति के लिए ऑनलाइन भेंट की.

Next Post

मध्य प्रदेश पुलिस बलात्कार के आरोपी महंत को गिरफ्तार करे: कांग्रेस

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के एक मंदिर में दिव्यांग बालिका के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोपी महंत की गिरफ्तारी की कांग्रेस ने बुधवार को मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में आरोपी महंत बृजेश शर्मा की जल्द गिरफ़्तारी की मांग […]

You May Like