
दमोह।मप्र पटवारी संघ जिला दमोह के आह्वान पर पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रांतीय प्रवक्ता नीरज चौरसिया और जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को पटवारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे ने बताया कि पटवारी संघ की पांच सूत्री मांगें केडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति,समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए,पटवारी संवर्ग से नायब तहसीलदार पद हेतु विभागीय परीक्षा आयोजित की जाए,जज प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारी को भी शामिल किया जाएवित्तीय लंबित भुगतान की कार्रवाई संपूर्ण प्रदेश में पूर्ण की जाए और पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध हुए स्थानांतरण में सुधार किया जाए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हम लोग धरने से नहीं उठेंगे और काम पर वापस नहीं लौटेंगे।पटवारियों की हड़ताल से राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
