कुटुंब प्रबोधन बैठक का उद्घाटन डा.भागवत ने किया

 

नवभारत न्यूज

ओंकारेश्वर। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक के प्रथम दिवस का उद्घाटन डॉ मोहन भागवत ने किया। उन्होंने समर्थ कुटुंब व्यवस्था पर गहराई से विचार व्यक्त किए। देश भर के अलग अलग प्रांतों से आए कुटुंब प्रबोधन संयोजकों ने हिस्सा लिया।

अधिकांश ने अपने क्षेत्र में होने वाले कुटुंब प्रबोधन गतिविधि से हुए परिवर्तन पर विचार रखे। मोबाइल का विवेकपूर्ण उपयोग सबसे आकर्षक व जरूरी विषय रहेगा। रविवार को घर में रहते समय सभी सदस्यों के मोबाइल अलग रख कर आनंदपूर्वक चर्चा करना, इस विषय को लेकर कुटुंब मित्र अपने अपने क्षेत्र के परिवारों तक जाकर चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवतजी का 5 जनवरी को श्री मार्कण्डेय आश्रम परिसर, ओंकारेश्वर में भारत माता पूजन एवं कुटुम्ब प्रबोधन उद्बोधन, राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास, खेड़ीघाट द्वारा आयोजित होगा। भारतमाता पूजन और सरसंघचालक के उद्बोधन का कार्यक्रम सभी कुटुम्ब मित्रों के लिए विश्व संवाद केन्द्र की यूट्यूब लिंक पर 5 जनवरी को रात्रि 7 बजे उपलब्ध होगा।

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा संपूर्ण भारत में 12 जनवरी से 26 जनवरी को कुटुंब मित्रों द्वारा अपने घर परिवार में भारत माता पूजन के कार्यक्रम संपन्न करने की योजना है।

Next Post

नीमच हवाई पट्टी पर कृषि मंत्री श्री कंषाना का आत्मीय स्वागत

Sat Jan 4 , 2025
नीमच 4 जनवरी. प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिह कंषाना का शनिवार को वायुवान से नीमच हवाई पट्टी पर आगमन हुआ। वायुयान से हवाई पट्टी पर उतरते ही नीमच, मंदसौर, जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री उमराव सिह गुर्जर, […]

You May Like