ग्वालियर: ग्वालियर में मकान मालिक के बेटे पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी ने युवती को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया।
इस झांसे में लेकर आरोपी करीब एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यह ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
