
भिंड। दबोह पीएमश्री शास. कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने रावतपुरा धाम की यात्रा की। संस्था के नवीन विषय आईंटी (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कक्षा की छात्राओं को औद्योगिक क्षेत्र में बौद्धिक विकास के लिये आज रावतपुरा धाम ले जाया गया। बस को थाना प्रभारी दबोह राजेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर थाना प्रभारी दबोह ने कहा कि पीएमश्री विद्यालय शैक्षणिक विकास के साथ स्वाबलंबन के क्षेत्र में निरंतर प्रभावशील है। छात्राओं ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयघोष के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ की। रावतपुरा धाम पहुंच कर सर्वप्रथम गौशालाओं को देखा। वहां पर गौ माता के दुग्ध से निर्मित उत्पादों को जाना और समझा, गाय के गोबर से बनने वाले उपलों को मशीनों से बनते हुए देखा। गौशालाओं में स्थापित मशीनरी के कार्यों की समीक्षात्मक जानकारी की। तदोपरांत वह बीएड डीएलएड महाविद्यालय परिसर, संस्कृत महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। मंदिर प्रांगण में विशालकाय मूर्ति रूप में विराजित भगवान शिव शंभू के दर्शन लाभ लिए, रावतपुरा सरकार श्री रामराजा सरकार मंदिर पर जाकर दिव्य दर्शन लाभ लिया।प्रांगण में बने पुष्कर तालाब की संरचना को समीप से जाना, मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिर को देखते हुए आध्यात्मिक शांति और अनुशासन को सीखा। रावतपुरा धाम दर्शन के बाद यात्रा मिहोनी मंदिर पहुंची। मंदिर पर माता रानी के दर्शन उपरांत क्षेत्र की प्राकृतिक नलकूपों व बीहड़ क्षेत्र की छठा को जाना।
