
छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र में गुमशुदा दो नाबालिगों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। दोनों को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का खुषी का ठिकाना न रहा। उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। बता दें कि गुमशुदा (लापता) नाबालिक बालिका जिसमे एक विगत वर्ष 2025 से लापता बालिका एवं एक मई 26 से नाबालिक बालिका को अलग-अलग स्थान से जिसमें मोहखेड, कुण्डीपुरा से दस्घ्तयाब कर परिजनो से सकुशल मिलाया। एसपी के निर्देशन में एएसपी नेतृत्व में थाना प्रभारी मोहखेड के कुशल मार्गदर्शन मे उमरानाला चौकी पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सक्रियता एवं सतर्कता से कार्य करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक बालिका को मोहखेड़ से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। वही इसी प्रकार चौकी उमरानाला मोहखेड़ की गुमशुदा नाबालिग बालिका जो 28 मई से लापता थी जिसे पुलिस टीम ने सक्रियता एवं सतर्कता से त्वरित कार्य करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक चैकी धर्मटेकड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस मामले में चैकी प्रभारी ऊनि राजेश साहू ,स.उ.नि. संतोष बघेल , एचसी श्याम टाकरे एचसी हेमंत इंदुलकर, महिला एचसी, महिला आरक्षक और कविता मोहबे ,सायवर सेल आदित्य रधुवंशी, नितिन सिंह कह अहम भूमिका रही। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
