
छिंदवाड़ा। उमरानाला चैकी क्षेत्र के कुकड़ीखापा गांव में एक महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जानकारी अनुसार सरिता पति मुकेश देशमुख 28 साल कुकड़ी खापा की रहने वाली है। सात साल पूर्व बिछुआ गोनी में उसका विवाह हुआ था।
पांच छह महीने से वह मायके में रह रही थी। मगलवार को वह दोपहर 1 बजे घर से बाहर निकली थी। शाम तक नहीं आने परिजनों ने रिस्तेदारी और जान पहचान वालों में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार की दोपहर उसका शव घर के सामने कुएं में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले को जांच में ले लिया है।
