
नवभारत न्यूज
रीवा, 23 जनवरी, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सिरमौर चौराहा स्थित सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.
इस दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के नायक हैं, कदम-कदम पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने देशभक्ति के नई मिसाल पेश की है. उन्होंने कहा कि आज देश और युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है. नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की तरह नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भी अपमान किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पाण्डेय, जिला महामंत्री अशोक सिंह गहरवार, जिला मंत्री रितेश मिश्रा, जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक पांडे, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, शिवम् द्विवेदी, मोर्चा अध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ल, सूर्यप्रताप तिवारी, के के गौतम, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा, पार्षद वार्ड 12 श्रीमती ज्योति सिंह मौजूद रही.
