नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता )लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी।संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत एक दिसंबर को हुई थी और इस दौरान लोकसभा की 15 बैठकें हुयी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को सूचित किया कि अब हम 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की समाप्ति की ओर आ गये हैं।
इस सत्र में हमने 15 बैठकें की। आप सभी के सहयोग से इस सत्र में सदन की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने देर रात तक सदन चलाने में सहयोग किया इसके लिए धन्यवाद देता हूं। उसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
