ललितपुर में दो सर्राफा प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप

ललितपुर। शहर में जीएसटी विभाग की छापेमारी से सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग की पांच गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने अलंकार ज्वेलर्स और सावरकर चौक स्थित दल ज्वेलर्स पर छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही कई सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और कुछ व्यापारी दुकानों से नदारद हो गए। फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Post

बिजली क्षेत्र में कोयले की कमी की आशंका को सरकार ने किया खारिज

Fri Oct 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) सरकार ने बिजली क्षेत्र में कोयले की कमी से बिजली संयंत्रों के बंद होने की आशंका को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि अक्टूबर में अब तक बिजली क्षेत्र को कोयले की औसत दैनिक आपूर्ति सितंबर की तुलना में नौ प्रतिशत बढ़ी है। कोयला […]

You May Like