
तेंदूखेड़ा/दमोह। शासन द्वारा साइबर फ़्रॉड से बचने सिफ 2 क्लीक अभियान भी कई दिनों तक चलाया। ताकि लोग फर्जी कॉल और लालच में आकर किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान ना उठा पाए।इसके बजूद भी लोग खासकर युवा जाल मे फसकर अपना आर्थिक नुकसान कर रहे है। ऐसा ही मामला तेंदूखेड़ा मे सामने आया जहां एक युवक लड़की की आवाज में युवाओं को अपनी अदाओ से फसा कर कई युवाओं से ऑनलाइन पैसा अपने खाते में डलवा रहा था । कभी तबियत ख़राब का वहाना कभी घर की परेशानी कभी रिचार्ज करवाना है। कभी अन्य जरूरत के लिए पैसा खाते मे डालवा रहा था। कई युवको ने तो दो तीन- चार बार खाते में पैसे डाले और वह लड़की ज़ब नहीं मिली। तो युवाओं को शक हुआ और लड़को ने घर मे परेशान करना शुरू किया। तो युवाओं के परिजन जिनमे अधिकांश महिला शामिल थी। थाने आकर अपनी परेशानी बता कर उक्त युवती पर कार्यवाही की मांग की। जिसपर पुलिस ने मामले में सज्ञान लेते हुए उक्त मोबाइल नंबर ट्रेस करवाया तो उक्त फोन नंबर पास ही के ग्राम का निकला। युवक रत्नेश आदिवासी जो निकला। जिसे पुलिस थाने लेकर आई जहां पुलिस के सामने पूछताछ मे उसने बताया की वह ही लड़की आवाज में युवाओं को अपने जाल मे फंसा कर रुपया अपने खाते में डलवाता था। एसा उसने कई युवको से कई साथ हजारों रुपय अपने खाते में डलवाता लिए। जो राशि करीब 50 हज़ार से अधिक है और उक्त मामले में अभी तक सात आठ पीड़ित सामने आये है। अभी और कई पीड़ित युवक सामने आ सकते है। पुलिस मामले को दर्ज कर जाँच कर रही है।
इनका कहना है
कई महिलाओ व युवको की शिकायत पर लड़की द्वारा रुपया अपने खाते में डालने की शिकायत पर उत्त नंबर को ट्रेस करवा कर पतासाजी की तो उत्त नंबर पास के ही ग्राम का निकला जहां पुलिस ने दविश देकर उत्त नंबर के साथ रत्नेश आदिवासी को पकड़ा। रत्नेश ही लड़की आवाज में युवको को फंसा कर उनसे बहाने वाजी कर अपने खाते मे रुपया डलवाता था।
अर्चना आहीर एसडीओपी तेंदूखेड़ा
