करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, अगले ही दिन सड़क हादसे में उजड़ा सुहाग

जबेरा/दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा थाना क्षेत्र के भदर नाले के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक विक्रम विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सबसे हृदयविदारक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की थी, लेकिन अगले ही दिन सड़क हादसे ने उनका सुहाग छीन लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ ग्राम पतलोनी से जबेरा आ रहे थे। इसी दौरान भदर नाले के पास ट्रक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में विक्रम को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान के निर्देशन में आरक्षक प्रवीण पटेल, आकाश साहू व वाहन चालक कलाम खान मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी युवक को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर रवि यादव ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दिन पहले जिस पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, अगले ही दिन उन्हें खोने के गम ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

.....

Next Post

डबरा में एसडीएम नवकिरण कौर की अगुवाई में आबकारी-राजस्व की संयुक्त छापेमारी, 3600 लीटर गुड़ लाहन नष्ट - कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप

Fri Oct 30 , 2026
डबरा एसडीएम नवकिरण कौर की बड़ी कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान खुद एसडीएम मौके पर पहुंचीं। राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डबरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अवैध रूप से देशी कच्ची शराब बनाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने […]

You May Like