
निवास। निवास नगर के संजय निकुंज क्षेत्र में सोमवार की देर रात साढ़े 12 बजे के लगभग एक अज्ञात वाहन ने मकान के बाहर खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन व बाउंड्री वॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
क्षतिग्रस्त वाहनों में शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सदन मरावी की हुंडई ओरा (एमपी 20 सीएल 1128) और देवकी मरावी पति अवधेश की मारुति स्विफ्ट डिज़ायर (एमपी 50 सी 6189) शामिल हैं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना का पूरा वीडियो पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया है। निवास पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन व चालक की पहचान में जुटी है।
