कफ सिरप कांड : अपना मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त,गिरफ्तार डॉक्टर की पत्नी थी संचालिका

छिंदवाड़ा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर परासिया में कफ सिरप से शिशुओं की मौत के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपना मेडिकल स्टोर्स, परासिया का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, इस मेडिकल स्टोर की संचालिका ज्योति सोनी हैं, जो निलंबित डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी हैं। यह वही डॉक्टर हैं जिन पर कफ सिरप से हुई बच्चों की मृत्यु के प्रकरण में लापरवाही के आरोप हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला छिंदवाड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

जुन्नारदेव में रिश्वत लेते पकड़ाई महिला एंव बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी

Mon Oct 6 , 2025
छिंदवाड़ा:हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों पर आंगनबाड़ी कर्यकर्ताओं ने डरा धामका कर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था जिसकी विभागीय जांच अभी चल रही है । अभी यहां मामला खत्म हुआ ही नहीं था कि जुन्नारदेव में रिश्वत लेने का एक नया मामला सामने आया […]

You May Like