स्कूल के बच्चे पहुंचे रेडक्रॉस गणेश पंडाल, देखी देशभक्ति की थीम

मंडला। गणेश उत्सव के अवसर पर रेडक्रॉस व्यापारी मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति ने इस वर्ष पंडाल को अनूठी भक्ति व देशभक्ति की थीम से सजाया। आकर्षक झांकियों में चंद्रयान-2 और ऑपरेशन सिंदूर की झलक पेश की गई, जिसने लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विजडम वर्ल्ड स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चे भी गणपति के दर्शन करने पहुंचे। प्राचार्य संजना सिहारे, कोऑर्डिनेटर निकिता जैन और शिक्षिकाओं ने बच्चों को पंडाल की थीम और उसके उद्देश्य से अवगत कराया। बच्चों ने सामूहिक रूप से आरती कर पूजन-अर्चन किया। उनकी उत्साहपूर्ण मौजूदगी से माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

आयोजन में नगर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। समिति ने बताया कि पंडाल की थीम का उद्देश्य बच्चों और आमजन को भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का संदेश देना है।

Next Post

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रदूषण को लेकर लामबंद हुए किसान ग्रामीण जनों ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

Tue Sep 2 , 2025
सीधी। जिले के इकलौते सीमेंट प्लांट मझिगवां के द्वारा बाहर से लाने वाले कचरे की बदबू से ग्रामीण जन काफी परेशान हैं और बीमार हो रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था कंपनी द्वारा नहीं की जा रही है। युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया गया था उसका […]

You May Like