मप्र कांग्रेस का दांव: अजय कुमार टंडन को सौंपी रीवा की कमान

दमोह। मप्र की राजनीति में एक और अहम संगठनात्मक कदम उठाते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी ने दमोह के पूर्व विधायक अजय कुमार टंडन को रीवा जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.इस नियुक्ति को पार्टी के भीतर मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कांग्रेस के अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता के रूप में पहचाने जाने वाले अजय कुमार टंडन को रीवा जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी सौंपना पार्टी के भरोसे को दर्शाता है. लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई है, जिसका लाभ अब रीवा में पार्टी को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रीवा जिले में संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए टंडन की नियुक्ति कारगर साबित हो सकती है. उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस को क्षेत्र में मजबूती मिलने की संभावना है.कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है. पार्टी को उम्मीद है कि अजय कुमार टंडन के नेतृत्व में विंध्य क्षेत्र सफल होगा.

Next Post

दो सगे भाइयों की हत्या करने वाले पिता एवं पुत्र को न्यायालय ने दी फांसी की सजा

Thu Apr 30 , 2026
पन्ना। अपने सगे 2 छोटे भाईयों की गोली मारकर हत्या करने वाले एवं मां को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी गण चरन सिंह राजपूत एवं उसके पुत्र शुभम सिंह राजूपत को न्यायालय द्वारा फांसी की सजा का फैसला सुनाया गया। जिला अभियोजन कार्यालय, पन्ना के सहा. मीडिया प्रभारी रोहित […]

You May Like

मनोरंजन