न्यूड वीडियो कांड: ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में दिल्ली रवाना हुई पुलिस

जबलपुर। डुमना रोड स्थित राष्ट्रीय स्तर के संस्थान ट्रिपल आईटीडीएम में बीटेक फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा हॉस्टल में रहने वाली अपनी सीनियर छात्रा का नहाते हुए वीडियो शूट करती पकड़ी गई थी। जिसने पूछताछ मेें जुल्म कबूल करने के साथ बताया कि वीडियो को उसने दिल्ली में रहने वाले ब्वॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा के कहने पर बनाया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपिया ने खुद भी आधा दर्जन से अधिक अश्लील वीडियो बनाये थे और दोस्त को शेयर किए थे। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अब पुलिस दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद युवती के दोस्त की तलाश में दिल्ली रवाना हो गई है।

विदित हो कि ट्रिपल आईटीडीएम हॉस्टल के बाथरूम में गत दिवस मूलत: झारखंड की 19 वर्षीय छात्रा नहा रही थी, जिसका मूलत: महाराष्ट्र निवासी बीटेक की छात्रा द्वारा न्यूड वीडियो बनाया गया। जिसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली में रहने वाला उसका बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा उससे रिश्ता तोडऩे की धमकी देता था और कहता था की कुछ नया करके दिखाओ। जिसके चलते उसने वीडियो बनाया था। मोबाइल, लैपटॉप की जांच की गई। जिसमें युवती के स्वयं के भी कुछ वीडियो मिले है जो अश्लील है। इसके साथ ही अब यह जानकारी भी जुटाई जा रही कि अब तक उसने किन-किन छात्राओं के वीडियो शूट किए हैं। इस घटना के बाद छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस ने युवती और दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाले उसके बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आदित्य की तलाश में एक टीम दिल्ली भी रवाना हो गई। जिसके पकड़े जाने वाले मामले में और राज बेनकाब होने की उम्मीद है।

Next Post

नशीली कफ सिरप के साथ कार जप्त, 3 पर मामला दर्ज

Tue May 6 , 2025
सीधी। अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये लगभग 9 लाख 50 हजार रूपये कीमती मशरूका 1678 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाईल फोन जप्त कर विधि विरूद्ध बालक सहित 3 पर मामला पंजीबद्ध किया। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like