कांग्रेस का विरोध: विजय शाह वापस जाओ के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट

रतलाम। जो सेना का अपमान करेगा वह झंडा वंदन नहीं करेगा , विजय शाह वापस जाओ आदि नारों से कलेक्टर कार्यालय को गूंजायमान कर कांग्रेस ने रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा 15 अगस्त पर झंडा वंदन के निर्णय पर जमकर प्रदर्शन किया ।

कांग्रेस के शहर और ग्रामीण के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली बनाकर आए । हाथ में तिरंगा झंडा और हाथ पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस कार्यकर्ता विजय शाह द्वारा 15 अगस्त को किए जाने वाले झंडा वंदन का विरोध कर रहे थे ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि विजय शाह का झंडा वंदन भारतीय सेना का नहीं महिला सेनानियों का ही नहीं, अपितु पूरे देश का अपमान है । पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि भाजपा को विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए, उसकी जगह झंडा वंदन का इनाम देकर रतलाम की जनता का अपमान किया जा रहा है । कार्यकारी जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में इस निर्णय को शर्मनाक बताया की स्वतंत्रता दिवस का झंडा वह व्यक्ति फहराये, जिस पर सेना के अपमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर टिप्पणी कर चुकी हो ।

शहर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के खिलाफ जमकर आधे घंटे तक नारे लगाए । विजय शाह के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने लायक था । ईश्वर अल्लाह तेरे नाम भाजपा को विजय शाह को सद्बुद्धि दे भगवान, की प्रार्थना के साथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भी अपना गुस्सा प्रदर्शित किया । शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने ज्ञापन का वाचन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम महोदया शालिनी श्रीवास्तव को दिया ।

महिला कांगे्रस ने भी जताया विरोध

बुधवार को देर शाम महिला कांग्रेस नेत्रियों ने शहर सराय स्थित शहीद चौक पर पहुंचकर विरोध जताया गया। महिलाओं ने काले गुब्बारे छोड़ कर विरोध जताया। वहीं मंत्री शाह का फोटो जलाया और विरोध जताते हुए नारेबाजी की । बुधवार को शहीद चौक पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह का 15 अगस्त को आने का विरोध जताया गया ।

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत ट्रैक्टर रैली का किया आयोजन

Thu Aug 14 , 2025
झाबुआ। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता एवं “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत झाबुआ नगर में एक भव्य ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। […]

You May Like

मनोरंजन