हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत ट्रैक्टर रैली का किया आयोजन

झाबुआ। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता एवं “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत झाबुआ नगर में एक भव्य ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। रैली को जिपं सीईओं जितेन्द्रसिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहायक कलेक्टर आशीष कुमार एवं एसडीएम भास्कर गाचले ट्रैक्टर में बैठकर रैली में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देने वाले स्लोगन, पोस्टर एवं तिरंगे झंडों से सजे ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र रहे। रैली के माध्यम से आमजन में यह संदेश दिया गया कि हर घर तिरंगा फहराना और हर गली हर मोहल्ला स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह ट्रैक्टर रैली न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का प्रतीक बनी, बल्कि स्वच्छ और सुंदर झाबुआ के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी कदम भी सिद्ध हुई।

Next Post

नक्सल क्षेत्र के ग्राम राशिमेटा में सुरक्षा बल के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली

Thu Aug 14 , 2025
बालाघाट।जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम राशिमेटा में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली और गांव के हर गली मोहल्ले से गुजर जवानों ने ग्रामीणों से नक्सलवाद जैसे संगठन से भय मुक्त होकर जिंदगी जीने का आव्हान किया एवं शासन […]

You May Like