तेंदुए के आबादी क्षेत्र में आने से लोगों में भय व्याप्त

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य के जंगल से निकलकर एक तेंदुए के आबादी क्षेत्र में घुस आने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात अनाज मंडी के पीछे पटेल नगर कॉलोनी में घूमते एक तेंदुए को आज सुबह जब लोगों ने सीसीटीवी में देखा तो उनके होश उड़ गए।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार सुबह सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद रात करीब दो बजे एक तेंदुआ पटेल नगर कॉलोनी निवासी मुकेश सतरवाल के घर की सीढ़ियों के सामने से जाता हुआ दिखाई दिया।

सूत्रों ने बताया कि तेंदुआ आम रास्ते से होते हुए आगे की तरफ चला गया। तेंदुआ कॉलोनी में घूमने के बाद जंगल में लौट गया। कालोनी के लोगों की सूचना पर विभाग की तरफ से निगरानी की जा रही है।

आठ महीने पहले भी एक तेंदुआ इस कॉलोनी में नजर आया था। रणथंभौर बाघ अभयारण्य से बाघ एवं तेंदुए के आए दिन आम रास्ते एवं जंगल से सटी कॉलोनियों और खेतों में आकर घूमने से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग दिन में भी घरों से निकलने में कतरा रहे हैं।

 

 

Next Post

इमरान खान की सेहत स्थिर-उजमा खान

Wed Dec 3 , 2025
रावलपिंडी, (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की सेहत स्थिर है। इमरान की बहन उज़मा खान ने मंगलवार को अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद यह बात कही। सुश्री उजमा ने इमरान खान से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा […]

You May Like