
मेहगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव के तत्वावधान में नगर एवं क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर एवं उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए। ग्राम कैथ का पुरा के शमशान घाट पर अतिक्रमण को लेकर , बाराशों गांव में दबंगों के गरीब परिवार की जमीन पर किए हुए कब्जे को लेकर एसडीएम मेहगांव को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल ने नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि मेहगांव क्षेत्र की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह निगम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी की लड़ाई पूरी ईमानदारी के साथ लड़ती रहेगी। गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं, सर्वहारा वर्ग, युवाओं एवं छात्रों के हक-अधिकार और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष बदन सिंह राठौर ने कहा कि नगर परिषद में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामहरि शर्मा एडवोकेट, ब्रजेन्द्र कल्लू भारौली, केदार कौशल, गजेंद्र भदौरिया, नरेश भदौरिया, सुल्तान सिंह नरवरिया, रेखा भदौरिया, जबर सिंह कुशवाहा, इलियास खान, बल्लू पाल पार्षद, मायाराम जाटव पार्षद, नरेंद्र मिश्रा पार्षद, सनी खटीक पार्षद, गजेंद्र सिंह भदरिया, रामजीलाल रामा, अशोक अर्गल, माधो सिंह अर्गल, महेश बंसल, राकेश इंदौरिया, वाचाराम पवैया, मनीष शिवहरे, संजू जैन, परजीत नरवरिया, जवान सिंह गुर्जर, रणवीर परिहार, लक्ष्मण जाटव, अशोक सैनी, महेंद्र सिंह निक्की त्यागी, विकास चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
