पन्ना टाइगर रिजर्व मे हथिनी अनारकली ने 2 बच्चों को दिया जन्म 

पन्‍ना। 21 नवंबर को परिक्षेत्र हिनौता अन्तर्गत मादा हथिनी अनारकली उम्र 57 वर्ष के द्वारा 02 मादा स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया गया। पहला मादा बच्चा स्थान खैरईया में 02:20 पी.एम. पर एवं दूसरा मादा बच्चा स्थान हिनौता हाथी कैम्प 05:50 पी.एम. पर हुआ। माँ एवं दोनो बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, प.टा.रि. के द्वारा किया गया, माँ एवं दोनो बच्चे पूर्णतः स्वस्थ्य है। वर्तमान में पन्ना टाईगर रिजर्व, पन्ना के पास कुल 21 हाथी हो गये है। जिनमें से 05 नर एवं 16 मादा वयस्क, अर्द्ध वयस्क एवं बच्चे सम्मिलित है। 02 बच्चे आने पर पन्ना टाईगर रिजर्व परिवार में खुशी की लहर है।

Next Post

बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की हुई थी मृत्यु, एजेई व क्षेत्रीय लाईन परिचालक पर केस दर्ज

Sat Nov 22 , 2025
देवास/सोनकच्छ। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 सितंबर 25 को मृतक सुरेन्द्र सिंह घर से बिना बताये चला गया था। जिसकी बाद तलाश गुम सुद‌गी रिपोर्ट थाने पर लिखवाई थी। अगले दिन दो बजे गुम शुदा सुरेन्द्रसिंह मृत अवस्था में धीरजसिंह के खेत के किनारे कालीसिंध नदी के पास ग्राम […]

You May Like