
देवास/सोनकच्छ। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 सितंबर 25 को मृतक सुरेन्द्र सिंह घर से बिना बताये चला गया था। जिसकी बाद तलाश गुम सुदगी रिपोर्ट थाने पर लिखवाई थी। अगले दिन दो बजे गुम शुदा सुरेन्द्रसिंह मृत अवस्था में धीरजसिंह के खेत के किनारे कालीसिंध नदी के पास ग्राम देहरी के पास पड़ा मिला व उसके पास एमपीईबी की लाईन के तीन तार आस पास पड़े मिले ग्राम वासियों एवं साक्षियों के बताये अनुसार बिजली का खंबा टूटने से कई दिनो से बिजली के तार इसी स्थिति में पड़े होना बताया जिसकी चपेट में आने से सुरेन्द्रसिंह की मृत्यु हुई है। टुटे हुए बिजली के खंबे व तारो को ठीक करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयो को कई बार अवगत कराया गया। जिनकी लापरवाही के कारण सुरेन्दसिंह के इन बिजली के तारों की चपेट में आने के कारण मृत्यु हुई है। मृतक के पीएम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण बिजली के करंट से कार्डियक अरेस्ट से होना बताया गया। विद्युत विभाग के एजेई भारत भुषण पंवार व क्षेत्रीय लाईन परिचालक प्रदीप वर्मा के द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण मृतक सुरेन्द्र सिंह की मृत्यु होना पाई गई है। पुलिस ने पंवार व वर्मा पर केस दर्ज किया है।
