
बालाघाट।जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम राशिमेटा में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली और गांव के हर गली मोहल्ले से गुजर जवानों ने ग्रामीणों से नक्सलवाद जैसे संगठन से भय मुक्त होकर जिंदगी जीने का आव्हान किया एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्राम के लोगों को जागरूक किया। राशिमेटा में पहली बार इस तरह का कोई आयोजन हुआ और ग्रामीणों ने भी इसमें उत्साह दिखाया। इस दौरान वाहनी के समवाय अधिकारी दिलीप देवालो निरीक्षक एवं समस्त जवानो की उपस्थिति रहीं।
