यादव दमोह के नोहटा में श्री नोहलेश्वर महोत्सव में उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए सम्मिलित

यादव दमोह के नोहटा में श्री नोहलेश्वर महोत्सव में उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए सम्मिलित

उज्जैन, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दमोह के नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव में श्री महाशिवरात्रि महापर्व पर उज्जैन से देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सम्मिलित हुए।

डॉ यादव ने भगवान शिव और शक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदि और अंत महादेव है। सुंदर और सत्य महादेव है। सृजन और संहार महादेव है। सनातन के आधार महादेव हैं और हमारे महादेव की शक्ति है आदिशक्ति जगदंबा माता पार्वती। वे गौरीशंकर के चरणों में शीश झुकाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भगवान श्री महाकाल महाराज की उज्जयिनी से नोहटा में विराजे भगवान श्री नोहलेश्वर महादेव को वे प्रणाम करते हैं। ऐसी कृपा हुई भगवान भोलेनाथ की मुझ पर कि आज श्री नोहलेश्वर महाराज ने भी मुझे अपनी शरण में बुलाया और बाबा महाकाल ने भी। भगवान श्री शिव की कृपा से मध्यप्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ है। उनके आशीर्वाद से हम मध्यप्रदेश की प्रगति का नया अध्याय लिख रहे हैं। विरासत को सहेज कर विकास का रथ दौड़ा रहे हैं।

डॉ यादव ने कहा कि बहुत समय से सभी की इच्छा थी कि यहां महाशिवरात्रि महापर्व पर महोत्सव का आयोजन हो। बेहद प्रसन्नता की बात है कि इस बार 10 दिन का महोत्सव आयोजित हो रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दमोह से धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी उपस्थित रहे।

Next Post

विक्रमादित्य के सुशासन की तरह देश मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में प्रवेश कर रहा है: यादव

Thu Feb 27 , 2025
उज्जैन, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के महापर्व पर राजाधिराज भगवान श्री महाकाल को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि उज्जैन के आदर्श नायक सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष अपने अमृत काल में प्रवेश कर […]

You May Like