
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल महालोक के नीलकंठ पथ से हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा श्री महाकाल महालोक होती हुई श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन तक निकली गई। तिरंगा यात्रा में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक के नेतृत्व में मंदिर में कर्तव्यरत समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारी व आउटसोर्स कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने तिरंगा लेकर सम्मिलित हुए।
मंदिर में भी देशभक्त की भावना ओतप्रोत
देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत इस यात्रा को वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान कर दिया। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है।
