इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एनसीसी और एनएसएस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि और दो मिनट के मौन के साथ हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई और विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करते हुए छात्रों को देशसेवा के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।
Next Post
सीएम डॉ यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ से अधिक की सौगात, नवीन कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण
Sun Jul 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य कर रही है। सबका कल्याण ही राज्य सरकार का उद्देश्य है। इसी भाव से राज्य में समान नागरिक संहिता 2026 पारित […]

You May Like
-
3 months ago
जंगल में आग लगाने वाले आरोपी को वनअमले ने दबोचा
-
4 months ago
कलेक्टर ने की गेहूं खरीदी की समीक्षा