धनखड़ ने की मुर्मु से भेंट

धनखड़ ने की मुर्मु से भेंट

नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने एक सोशल मीडिया में पोस्ट में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ ने श्रीमती मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। श्री धनखड़ ने राष्ट्रपति को एक गुलदस्ता भी भेंट दिया।

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Next Post

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी

Thu Jun 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्हें पेट दर्द के कारण 15 जून को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि श्रीमती […]

You May Like