सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी

नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्हें पेट दर्द के कारण 15 जून को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि श्रीमती गांधी के स्वास्थ्य में सुधार है और वह स्वस्थ हैं। वह अपने पुत्र और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ अस्पताल से अपने आवास के लिए रवाना हुई।

अस्पताल के अनुसार 78 वर्षीय श्रीमती गांधी की हालत ठीक है। श्रीमती गांधी की पिछले सप्ताह भी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गयी थी।

Next Post

तमिलनाडु पुलिस अधिकारी का मामला अन्य पीठ को सौंपने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Thu Jun 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने अपहरण के एक मामले में तमिलनाडु के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एच एम जयराम के संलिप्त होने के आरोप से संबंधित उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज करते हुए गुरुवार को इससे किसी अन्य पीठ में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति उज्जल […]

You May Like