
नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, सी ई ओ जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नीमच सिटी, शिवनगर रावण रूण्डी वार्ड नं 1 में स्तिथ बावड़ी पर स्वच्छता श्रमदान किया व बावड़ी में हो रहे कचरे को निकालकर स्वच्छ किया गया जिसमें
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास के विद्यार्थियों, राजेंद्र सिंह चौहान नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति, परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी, विनोद राठौर, पुनीता मेहरा, राजकुमारी चौधरी, प्रतिभा चौहान, प्रियंका शर्मा, पवन माली, ज्योति, पूजा, रोशनी व नगरवासियों ने श्रमदान कर जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनी सहभागिता की।
