जबलपुर: मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर से उतरते समय एक कार अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गई और दुकान में जाकर घुस गई। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई, गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई है।
हादसा उस वक्त हुआ जब मदन महलमहल छोर से कार क्रमांक एमपी 09 सीपी 8590 नीचे उतर रही थी जो दुकान की शटर को तोड़ते हुए अंदर घुस गई।
