जैन मंदिर में चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश 

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत उजरोड स्थित जैन मंदिर में चोरों ने बीती रात धावा बोलते हुए चार मूर्ति, दो छत्र समेत अन्य सामान पार कर दिया। आज सुबह जब श्रद्धालु पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता लगा जिससे आक्रोश भड़क गया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों का कहना रहा की पुलिस गश्त कमजोर होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद है वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। जानकारी केमुताबिक पाटन रोड स्थित उजरोंड स्थित प्रतिष्ठित श्री 1008 दिगम्बर जैन चिन्ताहरण पार्श्व तीर्थ जैन मंदिर है। चोर गेट में लगा ताला तोड़कर मंदिर से एक चांदी की मूर्ति, 3 छोटी अष्टधातु की मूर्ति और चांदी के छत्र चोरी कर ले गए हैं।

Next Post

कृषि विवि में नौकरी दिलाने के नाम पर दुराचार, यूडीसी और प्यून गिरफ्तार 

Fri Dec 26 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती के साथ दुराचार किया गया। मामले में पुलिस ने यूडीसी और प्यून को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तिलवारा निवासी 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोशल मीडिया के जरिए […]

You May Like