ओंकारेश्वर:भूतड़ी अमावस्या पर 1 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ लिया। एक दिन पूर्व चौदस से ही भक्तों का यहां डेरा लगने लग गया था बड़वे भोपे ओझा तांत्रिक लोगों ने देवी देवता के इष्ट वाले लोगों ने ऊपरी बाधा व बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज संगम घाट ,नगर घाट ,अभय घाट ,खेड़ी घाट ब्रह्मपुरी घाट, में रात्रि में भी किये गए ।
ढोल धमाकों के साथ देवी देवता हाथों में तलवार ,भाले, फरसे लेकर त्रिशूल लेकर हाथ में खप्पर ज्वाला लेकर घाटों पर पहुंचे ।जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन, नगर प्रशासन ,ने उत्तम प्रबंध किए थे ।घाटों पर पुलिस जवान तैनात थे सुरक्षा के लिए नाव लगाई गई थी पानी और सफाई की विशेष व्यवस्था थी.
बिजली की व्यवस्था कमी नजर आई कोठी से ओम्कारेश्वर आने वाले पैदल यात्रियों को रात में अंधेरे का सामना करना पड़ा स्ट्रीट लाइट नहीं थी।मंदिर में दर्शन व्यवस्था ठीक थी. हजारों भक्तों ने ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर प्राचीन मंदिरों के दर्शन लाभ लिए ।
