बुजबुजिया स्कूल भवन जर्जर, बच्चे खुले में पढ़ने मजबूर

मंडला:ग्राम पंचायत सिलपुरा के बुजबुजिया प्राथमिक शाला का भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। बारिश में छत टपकती है, दीवारें टूटी पड़ी हैं। बच्चों को या तो खुले आसमान में पढ़ाया जा रहा है या बारिश में आंगनबाड़ी केंद्र में बैठाया जाता है।पिछले तीन वर्षों से मरम्मत और नए भवन की मांग हो रही है, लेकिन शिक्षा विभाग और प्रशासन ने अब तक ध्यान नहीं दिया।

डेढ़ लाख रुपए पंचायत खाते में जमा होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। सरपंच नरेश मार्को ने भी जनसुनवाई में शिकायत की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई हादसा होता है तो जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।प्रशासन से मांग है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र सुरक्षित भवन की व्यवस्था की जाए।

Next Post

विश्व रिकॉर्डधारी चेपनगेटिच डोपिंग के आरोप में निलंबित

Fri Jul 18 , 2025
मोनाको, 18 जुलाई (वार्ता) एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने केन्याई मैराथन धावक रूथ चेपनगेटिच को डोपिंग के आरोप में अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। महिला मैराथन की विश्व रिकॉर्डधारी चेपनगेटिच को कल प्रतिबंधित पदार्थ का परीक्षण पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया। एआईयू […]

You May Like