इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान पहले करेगा बल्लेबाजी

लाहौर 26 फरवरी (वार्ता) चैंपियंस ट्राफी ग्रुप बी के एक मुकाबले में गुरुवार को अफगानिस्‍तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

दोनो टीमों के लिये यह मैच ‘कराे या मरो’ वाला है जिसमें हारने वाली टीम के टूर्नामेंट से बाहर निकलने का पूरा खतरा है। कप्‍तान शाहिदी ने टॉस जीतने के बाद कहा “ यह विकेट अच्‍छा लग रहा है, पिछले मैच में भी रात में यहां पर अच्‍छी स्पिन गेंदबाजी हुई थी आज भी यही उम्‍मीद है कि ओस नहीं आएगी और हम अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

इंग्‍लैंड के कप्‍तान बटलर ने कहा “ यह विकेट बहुत अच्‍छा लग रहा है। उनका भी टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करके बड़ा स्‍कोर खड़ा करने का इरादा था। टीम में एक बदलाव है ब्रायडन कार्स की जगह जेमी ओवरटन को प्‍लेयिंग इलेवन में जगह मिली है।”

इंग्‍लैंड : फ़‍ि‍ल सॉल्‍ट, बेन डकेट जेसी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्‍टन, जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, मार्क वुड।

अफगानिस्‍तान : रहमानुल्‍लाह गुरबाज(विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, सेदिकुल्‍लाह अटल, रहमत शाह, हसमतुल्‍लाह शाहिदी(कप्तान), अजमतुल्‍लाह ओमरजई, मोहम्‍मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Next Post

आबकारी नीति में बार-बार बदलाव के कारणों की भी जांच होनी चाहिए : दीक्षित

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली आबकारी नीति में बार-बार बदलाव हुआ है इसलिए इस पहलू की भी व्यापक स्तर पर जांच की जानी चाहिए। श्री […]

You May Like