बेलगाम फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार भी घायल

इंदौर: रविवार देर रात गिटार तिराहे पर एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.पलासिया पुलिस के मुताबिक, व्हाइट चर्च कॉलोनी निवासी एक किराना व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

व्यापारी का कहना है कि वह अपनी होंडा सिटी कार एमपी 09 सीडब्ल्यू 3333 से सयाजी होटल की ओर से गिटार तिराहे की तरफ जा रहा था. सिग्नल बंद होने पर उसने कार रोकी ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार फार्च्यूनर एमपी 09 डब्ल्यू ई 3664 ने आकर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यापारी की कार आगे खड़ी एक्सयूवी से जा भिड़ी, जिससे चेन रिएक्शन की तरह एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए. हादसे में सभी कारों को काफी नुकसान हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

हरिओम नगर की जर्जर सडक¸ बनी लोगों की मुसीबत

Tue Oct 28 , 2025
समस्या  सीवरेज लाईन कार्य के कारण जर्जर हुई सडक¸ छह माह बाद भी नहीं बनाई जा रही इंदौर: शहर में पूरे वर्ष कहीं सडक¸ निर्माण तो कहीं सीवरेज लाइन का कार्य चलता रहता है. लगातार चलने वाले सडक¸ और सीवरेज के निर्माण कार्य, जो देरी और लापरवाही का शिकार होते […]

You May Like