
विदिशा, कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित नीमताल पर शुक्रवार की देर शाम पान की दुकान पर दो पक्षों में चाकूबाजी की वारदात हुई. ध्रुव यादव और शिवराज यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. ध्रुव यादव पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर लिया.
