जबलपुर में 30 मामलों के आरोपी गैंगस्टर पर रासुका, पुलिस ने निकाला जुलूस 

जबलपुर। रांझी पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित 29 वर्षीय आरोपी प्रवीण रजक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित करीब 30 मामले दर्ज हैं। हाल ही में शोभापुर क्षेत्र में हुई बमबाजी और हत्या के प्रयास के मामले में भी वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

शहर की बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त 

Fri Jul 24 , 2026
सिंगरौली । नगर पालिक निगम क्षेत्र के मोहल्लों एवं कस्बो की बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। आलम यह है कि कई मोहल्लों में रात के समय अंधेरा छाया हुआ रहता है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटे खराब हैं या फिर किन्ही कारणों से बंद है। आरोप है कि ननि के विद्युत प्रभारी जान […]

You May Like