ओलंपियाड परीक्षा : प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

जबलपुर: राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर शासकीय स्कूलों के कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 16 एवं 17 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस 16 जनवरी को 1616 विद्यार्थियों तथा द्वितीय दिवस 17 जनवरी को 2020 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

परीक्षा कक्षा 2-3, 4-5 एवं 6 से 8 स्तर के लिए ओएमआर शीट आधारित आयोजित की गई, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिले। परीक्षा के पश्चात सभी विद्यार्थियों को भोजन कराया गया तथा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषय शामिल रहे।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
द्वितीय दिवस एपीसी राजेश तिवारी ने नगर शिक्षा केंद्र एक अंतर्गत शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नगर शिक्षा केंद्र दो अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ब्यौहारबाग के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीआरसी आशीष श्रीवास्तव, डीसी अहिरवार, बीएसी अजय रजक सहित बीआरसी टीम उपस्थित रही।

Next Post

घमापुर चौराहे पर रोजाना जाम से बेहाल राहगीर

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर: शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल घमापुर चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों के कारण चौराहे पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ […]

You May Like