मक्सी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, आत्महत्या की आशंका

मक्सी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उज्जैन-भोपाल सावन स्पेशल ट्रेन के गुजरने के दौरान हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति रेलवे ट्रैक की ओर जाता दिखाई दिया है। फिलहाल जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

Next Post

अंबाला में दूषित पेयजल से बच्ची की मौत पर एनएचआरसी का स्वत: संज्ञान

Thu Aug 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के अंबाला जिले के शाहजादपुर में दूषित पेयजल के सेवन से पीलिया होने के कारण 12 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने गुरुवार को बताया कि आयोग ने मामले को गंभीर मानवाधिकार […]

You May Like