युवक ने फांसी के फंदे में लटकर दी जान

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के थुनिया उदना में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी का फंदे में लटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार प्रमोद पिता दरेश उइके उम्र 28 साल थुनिया उदना गांव का रहने वाला है। शुकवार की शाम वह अपने घर आया। उसने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जब रात आठ बजे करीब उसके माता पिता घर पहुंचे, तो उसे फांसी के फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। उसकी मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों ने तत्काल डायल 100 को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचवाया। शनिवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

3 लाख का चूना लगाने वाला धोखेबाज गया जेल

Sat Mar 1 , 2025
जबलपुर। जीवन साथी ऑनलाइन एप्लिकेशन के जरिए परिचय करने के साथ ही शादी पक्की करते हुए युवती का झांसा देकर तीन लाख रूपए का चूना लगाने वाले धोखेबाज को हनुमानताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन